दूसरो के लिए नहीं लेकिन अपनों के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है कुशल विश्वकर्मा’

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 49 Second

(संदीप सक्सेना) गैसड़ी/बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगभग 10 स्थानों पर वृक्ष लगाए गये! वृक्ष लगाने के साथ साथ जिला मंत्री प्रिंस वर्मा ने कहा कि आज 1 वृक्ष हजारों लोगों की जान बचा सकता हैँ इसलिए दूसरो के लिए नहीं लेकिन अपनों के लिए वृक्षारोपण करना अति अवश्यक हैँ, कृपया आप लोग भी वृक्षारोपण अवश्य करें!पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा भर नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। वही मंडल अध्यक्ष श्याम चैधरी ने कहा कि आजकल लोग अपने स्वार्थ और लालच के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर, पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। पेड़ काटने की वजह से न सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अब विकराल रुप धारण करती जा रही है। अगर पेड़ों को नहीं बचाया गया तो हर तरफ हाहाकार मच जाएगा और मनुष्य और जीव-जंतु सभी का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। वही मोहम्मद गुलाम ने लोगों से वृक्षारोपण के लिए अपील किए। पत्रकार कुशल विश्वकर्मा (छात्र नेता) संजय चैधरी, नकुल मौर्या ,राकेश जायसवाल, अरविन्द मौर्या, श्यामू पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

सीतापुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक संपन्न

(देवेंद्र […]
👉