दिल्ली में बाढ़ को लेकर अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 22 Second

(शमशाद सिद्दीकी)
यमुना नदी के रौद्र रूप में दिल्ली में बाढ़ का संकट पैदा कर दिया है। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हालांकि, दिल्ली में बाढ़ को लेकर राजनीति भी जबर दस्त तरीके से हो रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि हरियाणा के पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्लीमें यह संकट पैदा हुआ है। दूसरी ओर भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि अरविंद केजरीवाल हर मुद्दे से भागने की कोशिश करते हैं। चाहे वह बाढ़ का बात हो या फिर कोरोना काल रहा हो, केजरी वाल लगातार अपनी जिम्मे दारियों से पीछा छुड़ाते हैं।
दिल्ली की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि शीश महल में रहकर कुछ लोग शीर्षासन में कुछ लोग व्यस्त हैं। वे अपनी जिम्मेदा री से भाग रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि हमने पिछले 9 वर्षों में कोई जिम्मेदारी उठाते नहीं देखा लेकिन दोष लगाते हुए देखा है… जो दिल्ली को पेरिस बनाने की बात करते थे, 300 झील बनाने की बात करते थे आज गली-गली तलाब बने हैं। लोग अलग- अलग मीम बना रहे हैं। दरअसल, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर अपने आवास में करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाती है। इसको लेकर जांच भी चल रही है।
दिल्ली की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल, कालेज और यूनिव र्सिटी को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। सर कारी स्कूलों को राहत शिविर में तब्दील किया जा रहा है। यमुना में पानी का उफान इस कदर है कि आईटीओ हो या फिर दिल्ली सचिवालय, मयूर बिहार का पाश इलाका हो या फिर कश्मीरी गेट, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उनकी ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी जमीन पर मदद पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
दिल्ली में जल प्रलय की वजह से जल संकट का भी दौर आ सकता है। खुद मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके संकेत दे दिए हैं। उन्हों ने कहा कि पानी भर जाने की वजह से वजीराबाद, चंद्रा वल और ओखला वाटर ट्रीट मेंट प्लांट बंद करना पड़ा है।

Next Post

E-PAPER 15 JULY 2023

CLICK […]
👉