10 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी राजा टोडरमल की 520 वीं जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 10 Second

(नीरज अवस्थी) सीतापुर। राजस्व के जनक राजा टोडर मल की 520 वी जयंती 10 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 से 1 अपराह्न बजे स्थान राजा टोडरमल पार्क आंख अस्पताल रोड निकट कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे मनाई जाएगी।
हर वर्ष की भांति सर्व प्रथम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी जगह संचालन संस्था पक/अध्यक्ष संजयपुरी करेगे। राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियांे के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया जाएगा। राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक/अध्यक्ष संजयपुरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ लहरपुर से 10 फरवरी को सुबह 7 बजे राजा टोडरमल स्मृति वाटिका एवं सरोबर तालाब अनिया कला, 7ः30 बजे सुबह मातनपुरवा लक्क्षन नगर 7ः45 बजे राजापुर गांव तीर्थ स्थल पर (पचासी बीघा) राजा टोडरमल द्वारा निर्मित, 8ः30 बजे सुबह नगर पालिका परिषद लहरपुर प्रतिमा पर अधिशासी अधिकारी सहित माल्यार्पण किया जाएगा, 8ः45 बजे चैपडी टोला राजा टोडरमल द्वारा निर्मित मंदिर पर, 9ः00 खत्रियाना चैराहा चित्र पर माल्यार्पण, 9ः30 बजे तहसील प्रांगण लहरपुर प्रतिमा पर माल्यार्पण व चर्चा परिचर्चा उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी लहरपुर के द्वारा की जाएगी। उसके बाद सुबह 11 से 1 बजे अपराह्न तक राजा टोडरमल पार्क आंख अस्पताल रोड निकट कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
समस्त प्रबुद्ध जन सादर आमंत्रित है। जयंती के अवसर पर महामंत्री प्रीतीपुरी, राजस्व सुरक्षा सेवा दल एड0ध् जिलाध्यक्ष शिव नाथ मिश्रा, मीडिया प्रभारी सन्तोंष कुमार राव, विशंभर तिवारी, कंचन गुप्ता, रेशमा खान, कमलेश भारती, वीरेंद्र तिवारी, सेवानिवृत्त कानूनगो अयोध्या प्रसाद, पंकज चैधरी, मुजीब सीतापुरी, रजनीश भारती, सुरेश कनौजिया, बनवारी लाल सैनी, पंकज सैनी, मोहम्मद इमरान, अंकित जाय सवाल, सहित सैकड़ों की संख्या मंे अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

Next Post

अटेवा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोहल्ला मीटिंग का आयोजन

(नीरज […]
👉