लेखपाल जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करता है -रा.प. चेयरमैन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 29 Second

(सौरभ श्रीवास्तव) लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल की जनपद इकाई लखनऊ द्वारा आयोजित ‘‘ आज के परिवेशन में सरकार, समाज व जिला प्रशासन की कड़ी के रूप में लेखपाल की भूमिका ’’विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री मुकुल सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि लेखपाल वास्तव में जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। राजस्व विभाग में एक अहम किरदार है। जमीनों से जुड़े 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण लेखपाल कराने में सक्षम है। इनकी भूमिका न केवल राजस्व विभाग के कार्यों के लिए अपितु प्रदेश सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन हेतु लेखपाल की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा अन्य विभागों यथा कृषि, समाज कल्याण, सिंचाई, पुलिस, ग्राम विकास, पंचायती राज, तहसील दिवस, थाना दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ सभी प्रकार की जंाचों का आधार लेखपाल की जांच आख्या ही होती है। जिस उच्च स्तर पर स्वीकार्यता प्राप्त है। उसे बरकरार रखने की आवश्यकता है। यह सही है कि लेखपाल के पास अत्याधिक कार्यों का दबाव है पर कार्यों की यही अधिकता आपको अधिक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बनाती है। कोशिश होनी चाहिए गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर हमारा फोकस होना चाहिए इस विचार गोष्ठी को अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन के महत्वपूर्ण संवर्ग लेखपालों के लिए न्यूनतम सुविधाए भी उपलब्ध न होने के कारण लेखपाल संवर्ग के कार्यो में गुणात्मक सुधार नही आ पा रहा है। वैसे संठनात्मक प्रयास से इसमें काफी सुधार कराया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन स्तर से कुछ आधारभूत सुुविधाए यदि समय पर प्रदान कर दी जाए तो काफी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आयोजित गोष्ठी की सार्थकता भी इसी बात पर निर्भर करती है कि शासन/ प्रशासन वार्णित बातों पर कितना अमल करती है। लेखपाल संवर्ग के प्रान्तीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने लेखपाल संवर्ग की बेसिक जरूरतों पर विशेष ध्यानाकर्षण कराया। प्रान्तीय उप मंत्री मनीष पाठक द्वारा अति थियों से कार्यक्रम में सम्मिलि त होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डिप्लोमा इंजीनि यर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी और प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. श्रवण कुमार, परिषद के संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, आईटीआई के महामंत्री विवेक कुमार ने अपने सम्बोंधन में संागठनिक एकता पर जोर देते हुए लेखपाल संवर्ग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होने वाले वृहद आन्दो लन में संक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्य क्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमा र शुक्ला और संचालन जिला मंत्री सुजीत कुमार ने किया।

Next Post

आंदोलन के तेइसवें दिन धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

(बीके […]
👉