न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव में बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 43 Second

(मनीष कुमार प्रजापति)
तेजगांव सरेनी रायबरेली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव में बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष् पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने बैसाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को ही बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व ज्ञान को प्राप्त किया था। तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद खीर पीकर ही अपना व्रत खोला था। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सिर्फ भगवान बुद्ध का जन्म ही नहीं हुआ था, कहा जाता है कि उन्घ्हें बुद्धत्व की प्राप्ति भी इसी दिन हुई।
इतना ही नहीं, वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में उनका महापरि निर्वाण हुआ। कक्षा 9 के विद्यार्थी राजीव दीक्षित ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर शानदार भाषण दिया। कंप्यूटर साइंस के विद्वान शिक्षक गोविंद चैर सिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपने समापन अभिभाषण में प्रधानाचार्य जी ने समस्त विद्यालय परिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनके जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षि काओं सहित सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Post

चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा संस्थान दीनशाहगौरा द्वारा मनाई गई बुद्व जयंती समारोह

(प्रेम […]
👉