ई0 अजय कुमार पूर्व नौसेना अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 36 Second

(शमशाद सिद्दीकी) लखनऊ। ई0 अजय कुमार पूर्व नौसेना अधिकारी प्रत्याशी 175 कैण्ट विधानसभा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मोतीनगर धोबी घाट में भारी वर्षा व नगर निगम के कुप्रबंधन के कारण क्षतिग्रस्त घरों, पीड़ित परिवारों व क्षतिग्रस्त बस्तियों का भ्रमण किया।
पार्टी की पदाधिकारी राधा वरुण ने फोन करके ई0 अजय कुमार को वहां की स्तिथि के बारे में सूचित किया
कि भारी वर्षा के कारण वहां के निवासियों की पूरी ग्रहस्थी तहस नहस हो गयी है। तथा भोजन की व्यवस्था न होने के कारण लोग भूखे मर रहे हैं। ई0 अजय कुमार ने उनकी दयनीय स्थिति को देखा।लोगों के घरों में कमर तक पानी भर गया था। लोगों के घरों में खाने की व्यवस्था नही थी। स्थानीय नागरिकों को भोजन वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि किसी बडेघ् नेता जी की गाड़ी निकलने में आई परेशानियों के कारण वहां का सम्पर्क मार्ग तोड़ कर रास्ता चैड़ा बनाने का आदेश दिया गया था। किन्तु विगत एक वर्ष से सडक तोडने के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं किया गया। मलवा भरने के कारण वर्षा के पानी का निकास प्रभावित रहा। जिससे सबके घरों में पानी भर गया। शासन व प्रशासन की तरफ से कोई भी राहत कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे वहाँ के निवासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रगतिशील समा जवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्तायों इन्द्र प्रकाश फ्ला.लेफ्टि. एस के सिंह, शशि पाण्डेय, हिमांशु भट्ट, अजित गुप्ता, मोहित शुक्ला, मोहित बंसल, इमरान खान, सोनू कुमार, एजाज खान, नितिन यादव एवं अमित के साथ साथ दर्जनों स्थानीय नागरिको ने मिलकर पीड़ित परिवारों की सहायता की व भोजन वितरण की व्य वस्था की।

Next Post

भारी बारिश की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करे केन्द्र सरकार- मोहम्मद अकील खान

(सौरभ […]
👉