एसडीएम व तहसीलदार ने धान खरीद केंद्रों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 2 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। किसानों द्वारा लगातार धान खरीद केंद्रों के खिलाफ की जा रही शिकायत को लेकर गुरुवार को एसडीएम आशीष मिश्रा व तहसीलदार अजय गुप्ता ने कई धान खरीद केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान कई केंद्रों पर खामियां मिली हैं। जिसके लिए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी है।
एसडीएम ने तहसीलदार के साथ मिलकर तीन धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा है। जिसमें रोहनिया खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी ही नदारद मिले हैं। इसके अलावा वहां कई अनियमितता पकड़ी गई है।
इसी के साथ बीकर गढ़ चैराहा स्थित खरीद केंद्र पर भी खामियां मिली है। यहां पर भी केंद्र प्रभारी को कड़ी चेतावनी देते हुए खामियों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद ऊंचाहार नगर के विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर भी छापा मारा गया है। यहां सब कुछ दुरुस्त पाया गया है। इस दौरान कई किसानों ने एसडीएम से शिकायतें भी की है। किसानों की बात सुनने के बाद एस डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि दो खरीद केंद्रों पर गड़बड़ियां मिली हैं। जिसमें केंद्र प्रभारियों को चेतावनी नोटिस जारी की गई है। दूसरी तरफ एसडीएम द्वारा की गई छापेमारी से धान खरीद केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है।

Next Post

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता (कौशल थाॅन) का हुआ आयोजन

(राममिलन […]
👉