भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई आम जनमानस की कमर तोड़ रही थी -अतुल सिंह

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 39 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा द्वितीय चरण की भारत जोड़ो यात्रा आज ऊंचाहार विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में महाराजा माहे पासी किला रोहनिया में माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा से शुरू होकर पारी, पहाड़गढ़, दौलतपुर, मनोहरगंज,जगतपुर आदि विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत के साथ जगतपुर में रात्रि विश्राम हुआ। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है, पूरे देश में बेरोजगारी फैली हुई है। श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ जनता तेजी से जुड़ रही है। पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। किसान मजदूर हर वर्ग परेशान है। पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी ने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है न ही बेहतर उपचार। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में जनता के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वरिष्ठ नेता रवीन्द्र सिंह ने कहा मौजूदा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। यात्रा में प्रमुख रुप से ब्लाक अध्यक्ष रतीपाल सरोज, ओम दत्त त्रिवेदी, अनिरुद्ध दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह चैहान, अशोक सिंह, शीतला प्रसाद पटेल, आशु सिंह, मोहम्मद आजम, विपिन जोशी, पप्पू मिश्रा, विमलेन्द्र बाजपेई, राम खेलावन सरोज, भोला साहू, वंश बहादुर सिंह, वीरेंद्र साहू, सुरेश सरोज, सुमित्रा रावत, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू मंसूरी, कुसुमलता, लालता गुप्ता, रवि सिंह आदि हजारो लोगों ने सहभागिता की।

Next Post

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विकास कार्यो व धान क्रय केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा की।

(राममिलन […]
👉