पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिश्रिख रेंज में गोष्ठी का किया गया आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 53 Second

(बीके सिंह) मिश्रित सीतापुर । आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय वन रेंज कार्यालय मिश्रित में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में जिला वन संरक्षण अधिकारी ने धरती माता का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी जिसे मां का रूप माना गया है।
उसका संरक्षण करना हर पीढ़ी का दायित्व है। पृथ्वी संरक्षण का संकल्प दिलाने के लिए हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है। जब हम सब आपस में मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की तमाम चुनौतियों को स्वीकार करते है। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद यही है। लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हो। वन क्षेत्राधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग पालीथिन का प्रयोग कम करे। अधिक से अधिक बृक्ष लगाऐ। जिससे पर्यावरण संतुलित रहेगा। और सुध्द आक्सीजन प्राप्त होगी। इस मौके पर जिला वन संर क्षण अधिकारी, एस डीओ, रेंजर व वन स्टाफ ने बृहद बृक्षा रोपड़ किया। और हरियाली संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजित गोष्ठी में सभी ग्राम प्रधान व गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया गया प्रधानमंत्री को मांग पत्र

(प्रदीप […]
👉