भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रा देव सिंह ने विधान सभा क्षेत्रा में विशाल जनसभा को किया संबोधित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 24 Second

(राममिलन शर्मा) ऊंचा हार। विधानसभा के करौती, जगतपुर में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की इस भीड़ को देख कर लग रहा है कि निश्चित ही मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में ऊंचा हार की जनता को और राय बरेली की जनता को विश्वास है कि 2022 के चुनाव में ऊंचाहार में कमल खिलेगा। दोबारा योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया है। यह कोई कह नही सकता था कि सभी के पास पक्का मकान होगा लेकिन मोदी जी ने इस भ्रम को तोड़ा। 2024 तक किसी का भी कच्चा घर नहीं रहेगा, सबको पक्का मकान मिलेगा। महिलाओं की धुंए से जिनकी आंखें खराब हो जाती थी उनको उज्ज वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर देने का काम किया है। सभी को 5 किलो चावल, 1 किलो दाल,1 किलो नमक,1 किलो तेल,1 किलो चना सबको मिल रहा है। श्री अध्यक्ष जी ने जीवन जीने के 5 मूल मंत्र बताएं जिसमें उन्होंने कहा कि सभी को अपने माता- पिता का घर आकर पांव दबाना चाहिए। मां, बहन, पत्नी पर कभी भी हाथ नहीं उठाना चाहिए। चिकित्सा और सुरक्षा के क्षेत्र में आज भारत का नाम विश्व पटल पर प्रमुखता से लिया जाता है। समाजवादी पार्टी में सारे गुंडा माफिया हैं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हिंदू मुसल मान भाइयों को लड़ाना चाहते हैं।हिंदू को मुसलमान से और मुसलमान को हिंदू से लड़ाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश की जनता दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। भाजपा हमेशा गांव के निर्माण की चिंता करना गांव में रहने वाले लोगों को कैसे उनका विकास कराया जाए इसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी करती है। 2012 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश में गुंडों का राज था। आज उत्तर प्रदेश बदल गया है। अपराधियों को लगने लगा है क्या करूं अपराध करेंगे तो योगी सरकार उनको बख्शेंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और राय बरेली की जनता को जिन लोगों ने 50 साल तक धो खा देने का काम किया है, वो आज पूरी तरह से भारत में धरातल पर आ गए हैं। आज उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है। इस अवसर पर भाजपा नेता अतुल सिंह ने 51 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर प्रदेश अध्यक्ष जी के हाथों वितरित कराया। प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के माध्यम से हजारों की संख्या में अतुल सिंह ने लोगों को इकट्ठा करके अपनी ताकत का एह सास दिलाया।
इस ताकत को देख कर हर कोई यही कह रहा था निश्चित ही 2022 में अतुल सिंह के नेतृत्व में कमल खिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, बछरावां विधायक रामन रेश रावत, ब्लाक प्रमुख दल बहा दुर सिंह, डी0एन0 पाठक, अशोक मौर्य सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Next Post

नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा मनाया गया 59वां स्थापना दिवस

लखनऊ […]

You May Like

👉