लखनऊ (सूचना विभाग)। उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ श्रीमती अनिता प्रताप नें बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 59वॉ स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2021 नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र (जनरल वाली कोठी) के प्रागंण में मनाया गया। श्रीमती अनिता प्रताप उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा प्रातः 09ः00 बजे विभागीय ध्वज फहराया गया।
उप नियंत्रक, श्रीमती अनिता प्रताप द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं सराहना की गयी तथा यह भी बताया गया कि स्थापना दिवस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण दिवस होता है। उप नियंत्रक द्वारा नागरिक सुरक्षा के 59 वें वर्षगाठ के अवसर पर महा महिम राष्ट्रपति, मा0 प्रधान मंत्री, मा0 गृह मंत्री, गृह सचिव, महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस महा निदेशक/निदेशक, श्री विश्व जीत महापात्र, आई0पी0एस0 नागरिक सुरक्षा नागरिक उ0प्र0 लखनऊ के सन्देशों का पाठन किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष भर की उपलब्धियों एवं कार्यकलापों की जानकारी दी गयी। महा निदेशक नागरिक सुरक्षा का डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र 2021 के सन्दर्भ में नाग रिक सुरक्षा कार्यालय के अवै तनिक स्वंयसेवक श्री बृजेश कुमार शुक्ला, डिप्टी डिवीजन वार्डेन, श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, स्टाफ आफिसर एवं मोहम्मद अहमद, डिप्टी पोस्ट वार्डेन नागरिक सुरक्षा लखनऊ को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न त्यौहारों व अन्य अवसरों पर शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी वार्डेनों के सक्रिय सहयोग एवं भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया गया। स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण व खेलकूद का भी आयोजन किया गया। गुरप्रीत सिंह सेठी, डि0चीफ वार्डेन एवं सहायक उपनियंत्रक (व0वे) ऋषि कुमार द्वारा आये हुए वैतनिक एवं अवैतनिक पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज वर्मा, सहायक उपनियंत्रक (व0वे) नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिवी जनल वार्डेन संजय जौहर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अजय राजपूत, नरेन्द्र गुप्ता, आलोक रस्तोगी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।
नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा मनाया गया 59वां स्थापना दिवस
Read Time3 Minute, 23 Second