भाजपा नेता अतुल सिंह ने कई गांव में लगाई चैपाल सुनी जन समस्याएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 27 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। भाजपा नेता अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के कल्याणी कैथवल, जब्बा रीपुर, कंधारीपुर, जिल्ला, गंगा गढ़, रतापुर,बरसवां आदि गांवों में चैपाल लगाकर, नुक्कड़ सभा कर एवं जन संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं मोदी व योगी सर कार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व मोबाइल के द्वारा भाजपा का सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार के लोग आज भी पाषाण कालीन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। मोदी सरकार ने ऊंचाहार के विकास के लिए तमाम योज नाएं चलाई परंतु यहां के क्षेत्रीय विधायक की उदा सीनता के कारण और भ्रष्टाचार के कारण लोगों का विकास नहीं हो पा रहा है। 2014 के पहले जहां लोगों के पास रहने के लिए छत नहीं रहती थी आज गांव में 80 से 90 प्रतिशत लोगों के पास घर हो गया है।मोदी व योगी सरकार भारत के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उज्जवला योजना के माध्यम जरूरतमंदों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के माध्यम से निशुल्क विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान भारत बोर्ड कार्ड सभी जरूरत मंदों को मिल रहा है। आप सब से अनुरोध है कि 2022 के चुनाव में ऊंचाहार मे कमल खिलाए और मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करें। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बहुत तेजी से काम कर रही है, थानों में न्याय मिल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ऊंचाहार को मुख्य विकास की धारा से जोड़ा जाए।यह तभी हो सकता है जब यहां पर अपना विधायक हो। यह जो बाहरी लोग विधायक बन जाते हैं यह जनता के पैसे से अपना विकास करते हैं। निश्चित ही इस बार 2022 के चुनाव में ऐसे दागी विधायक को इनके मूल निवास स्थान भेजने का काम जनता करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, सुशीला सिंह, गोलू अग्रहरी, विनोद मौर्य, बादल सिंह, राम कृपाल सरोज, अमर बहादुर लोधी, विनोद मौर्या,नन्हे यादव, रामसमुझ पाल,रामसेवक यादव, गोमती गौतम, रामेंद्र पांडे, राजेंद्र यादव, राजेंद्र सरोज, उर्मिला वर्मा, संगीता सोनी, मीना गुप्ता, मोहित मौर्या, शैलेंद्र निषाद, राकेश सरोज, शिव मूरत दुबे, शुभम पाल आदि सैकड़ों लोग उप स्थित थे।

Next Post

प्रतियोगिता में मझिगवां सदकू ने मारी बाजी, ब्लाक में रहा अव्वल

(आशीष […]
👉