जामिया मस्जिद में नमाज के बाद लगाए गए आजादी के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 36 Second
  • अप्रैल 9, 2022  

जामिया मस्जिद श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कथिततौर पर आजादी के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 27 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग ‘हम क्या चाहते… आजादी’ और ‘नारा-ए-तकबीर… अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए।

माहौल खराब करने की हुई कोशिश

जामिया मस्जिद श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कथिततौर पर आजादी के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 27 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग ‘हम क्या चाहते… आजादी’ और ‘नारा-ए-तकबीर… अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए। हालांकि कथिततौर पर नारेबाजी करके माहौल को खराब करने की कोशिशों में जुटे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद मार्च 2022 को जामिया मस्जिद आम लोगों के लिए खुली। सात महीने से भी अधिक समय बाद जामिया मस्जिद में 4 मार्च दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई और रमजान को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिद को पूरी तरह से आम लोगों के लिए खोलने का निर्णया लिया था।

Next Post

हिमाचल में AAP पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है

अप्रैल […]
👉