हिमाचल में AAP पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 18 Second
  • अप्रैल 9, 2022  

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं हिमाचल आया हूं। ये वीरभूमि है, वीरों की भूमि, देवभूमि है। ऐसी वीर और देवताओं की भूमि को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। 4 राज्यों में हम फिर से स्थापित हुए हैं। मैं आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज धन्यवाद देता हूं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 399 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिनमें से 387 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। ये भी वहां पहली बार हुआ है। आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि आज एक नई पार्टी भी आई है। यूपी में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। उत्तराखंड राज्य जब से बना है तब से पहली बार कोई सरकार वहां दोबारा से चुनी गई है। यहां हमारी 47 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी की यहां 68 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में, उत्तराखंड में, मणिपुर में, गोवा में फिर से सरकार हमारी है। अब हिमाचल और गुजरात की बारी है। हमें उस ओर बढ़ना है। उस ओर जाने के लिए हमें अभी से तैयारी करनी है।

नड्डा ने दावा किया कि पिछले 5 साल में हिमाचल प्रदेश कृषि क्षेत्र के वैल्यू एडिशन के हब के रूप में खड़ा है। करीब 9 फूड पार्क मल्टी नेशनल कंपनियों के यहां स्थापित हुए हैं। हिमाचल आज फार्मा का हब बना है। करीब 12 कंपनियां ऐसी हैं, जिनके उत्पाद दुनिया में जा रहा है, और उनकी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट यहां है। यहां लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया, उसके बाद किसी को मौका मिला तो वो भाजपा को मिला। मैं एक बात डंके की चोट पर कह सकता हूं कि जब जब कांग्रेस आई है उसने हिमाचल का हक छीना है। लेकिन जब जब भाजपा आई है तो उसने हिमाचल को उसका हक दिया है। हिमाचल को स्पेशल कैटेगरी हिल स्टेट में लाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं  में 90:10 का ratio तय किया गया। 90 केंद्र सरकार देगी और 10 जयराम ठाकुर जी देंगे ये तय किया गया।

Next Post

करौली कांड पर सरकार के खिलाफ किरोड़ी लाल का हल्ला बोल, दी ये सख्त चेतावनी

अप्रैल […]
👉