2024 Election: नीतीश को कांग्रेस के फैसले का इंतजार, विपक्षी एकता को लेकर बोले- जल्दी फैसला कीजिए नहीं तो…

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 1 Second

Feb 25, 2023
नीतीश ने कहा कि हम लोग एक साथ साथ पार्टी है। सभी मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों को कांग्रेस कि फैसले का इंतजार है। इसके साथ ही कहा कि जल्दी से फैसला कर लीजिए, अगर हम एक साथ आ गए तो भाजपा 100 से नीचे चली जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा को फायदा मिलेगा।

बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली हुई। इस रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस रैली को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने मोदी सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। साथ ही साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर भी बड़ी बात कही। नीतीश ने कहा कि हम लोग एक साथ साथ पार्टी है। सभी मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों को कांग्रेस कि फैसले का इंतजार है। इसके साथ ही कहा कि जल्दी से फैसला कर लीजिए, अगर हम एक साथ आ गए तो भाजपा 100 से नीचे चली जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा को फायदा मिलेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की एकजुटता आगे तक रहेगी। हांलाकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों के नारे पर भड़क भी गए। उन्होंने कहा कि आपको मालूम नहीं है कि शिक्षकों पर कितनी बहाली हुई है और आगे कितनी होने वाली है। चिंता मत करो आगे भी शिक्षकों की बहाली करेंगे। उन्होंने भाजपा के आरोपों पर भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उन पर शरद पवार और जॉन फर्नांडिस को साइट करने का आरोप लगा रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। शरद जी 2009 में चुनाव हार गए थे तो पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। वहीं, जॉर्ज फर्नांडिस पार्टी में सक्रिय रहे। तबीयत खराब हो गई इसलिए सक्रियता कम हो गई।
का सपना
भाजपा पर उन्होंने काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने(BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। उन्होंने कहा कि इनलोगों ने जो 2015 के वि.स चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्णिया में कहा कि यहां एयरपोर्ट बनेगा। लेकिन नहीं बना। लोगों को आने के लिए रास्ता तय किया। हम जमीन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन केंद्र के लोग एयरपोर्ट पर काम नहीं शुरू कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जो घोषणा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते हैं। भाजपा ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। कोई भी काम देश हित में नहीं जा रहा है। कहीं भी जाते हैं तो कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं।

Next Post

SS Rajamouli की RRR ने फिर किया देश को गौरवान्वित, HCA Awards में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता

Feb […]
👉