Breaking News

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। विगत दिनों सम्पन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम आ गए हैं। आज एक समारोह में सुन्दर दास रामलाल इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. यह परीक्षा छात्र छात्राओं और युवाओं में भारतीय संस्कृति, नैतिकता और उनके परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्त व्यों का बोध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
गायत्री परिवार बलरामपुर से आय परीक्षा संचा लकों आद. दिलीप श्रीवास्तव (प्रवक्ता डी.ए.वी. कालेज), युवा समन्वयक सुनील वर्मा और उप प्रभारी शिव कुमार कश्यप जी ने प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल वितरित किया। पुरस्कार पाने वालों में दिव्यांशी, सपना, मयंक, अक्षत, मानसी, दीपिका, आस्था, सिद्धां त, शिवम्, शाश्वत, सौरभ, माही, प्रशांत, आदित्य और वैष्णवी आदि शामिल रहे।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत ’किस तरह मैं नमन करूं आपका’ स्वागत गीत से उपस्थित अति थियों का स्वागत टी पी तिवारी और प्रभास मणि पांडेय जी द्वारा तिलक चंदन लगाकर किया। छात्र छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य एन. एन. मिश्र ने की यह परीक्षा बच्चों के अंदर संस्कारो के बीजारो पण के अलावा उन्हें अनुशासित बनाते हुए उनके कर्तव्यों का बोध कराती है. प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव जी ने बताया कि ये विद्यालय सबसे अधिक भागी दारी कराने वाले छात्रों में द्वितीय स्थान पर रहा।
गायत्री परिवार बलरामपुर के अतिथि त्रय ने प्रधानाचार्य आद एन मिश्र और उप प्रधाना चार्य लोकेश श्रीवास्तव जी अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के साथ कार्य क्रम का समापन हुआ।

ताजा खबरें