(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। बिरला कॉर्पाेरे शन लिमिटेड के कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (ब्ैत्) सहयोग से विश्वास संस्थान द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड कम्यु निटी डेवलपमेंट प्रोग्राम (प्ब् क्च्) के अंतर्गत ‘सक्षम कार्य क्रम’ के माध्यम से लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से आवश्यक उपकरण और साम ग्री प्रदान की गई।
बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की रायबरेली इकाई में आयो जित कार्यक्रम में इकाई प्रमुख श्री सुनील कुमार कोठारी ने लाभार्थियों को उनकी आजीविका गतिविधियों से संबंधित सामग्री एवं हस्तांतरण पत्र सौंपे तथा उन्हें मेहनत, लगन और आत्म विश्वास के साथ अपने उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के रायब रेली इकाई प्रमुख श्री सुनील कुमार कोठारी ने कहा कि बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड पिछ ले कई वर्षों से विश्वास संस्थान के साथ मिलकर जरूरतमंद एवं उद्यमशील लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस साझेदारी के माध्यम से अब तक अनेक लोगों को स्टार्टअप सहायता, आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराकर उनके छोटे -छोटे उद्यमों की स्थापना और विस्तार में सहयोग किया गया है। हमारा प्रयास है कि जिन लोगों में आगे बढ़ने की इच्छा शक्ति, मेहनत करने का जज्बा और अपना व्यवसाय स्थापित करने की क्षमता है, उन्हें उचित सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाए।
उन्होंने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे कहा- आप सभी लोग प्राप्त संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपने-अपने व्यवसाय को पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ाएँ। आपका सफल उद्यम केवल आपके परिवार की आर्थिक स्थिति ही बेहतर नहीं करेगा, बल्कि आपको देखकर दूसरे लोग भी स्व रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। हमारी इच्छा है कि आप अपने काम को एक उदाहरण के रूप में स्थापित करें, ताकि समाज के अन्य जरूरतमंद और उद्यम शील लोग भी इससे प्रेरणा ले सकें। बिरला कॉर्पाेरेशन भविष्य में भी विश्वास संस्थान के साथ मिलकर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा देवी को जलेबी बनाकर बिक्री करने का व्यवसाय शुरू करने के लिए चार पहियों वाला ठेला प्रदान किया गया। इस सहयोग से उन्हें अपने व्यवसाय की शुरुआत कर नियमित आय अर्जित करने और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।
गुरु सहाय को चाय एवं समोसे की दुकान शुरू करने के लिए गैस भट्टी, भगोने, कढ़ाई तथा अन्य आवश्यक बर्तन और सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय को स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
मंजू देवी, जिन्होंने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, को अपने कौशल को आजीविका में बदलने के लिए ब्यूटी पार्लर काउंटर, कुर्सी एवं शीशा प्रदान किया गया। यह सहयोग उनके प्रशिक्षण को वास्तविक रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अलका देवी को सिलाई व्यवसाय स्थापित करने एवं अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मोटर चालित ऑटोमैटिक सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। इससे वे सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित करने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकेंगी।
इसी प्रकार मोहम्मद अंसार को मिट्टी के बर्तन बनाने के पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से मोटर चालित पॉटरी चाक मशीन प्रदान की गई। यह मशीन उनके पारंपरिक हुनर को नई तकनीक से जोड़ते हुए उत्पादन बढ़ाने तथा आजीविका को सशक्त बनाने में सहायक होगी।
सक्षम कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें लाभार्थियों के कौशल, अनुभव, रुचि एवं प्रस्तावित व्यवसाय की जरूरतों के अनुरूप उप करण और सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने, रोजगार के अवसर विकसित करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सक्षम करना है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक सदस्य हुनर और काम करने की इच्छा होने के बावजूद शुरुआती पूँजी एवं आवश्यक उपकरणों के अभाव में अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते। ऐसी परिस्थितियों में बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड का यह सहयोग उनके लिए स्व रोजगार की राह आसान बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। विशेष रूप से महिलाओं, छोटे उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों के लिए इस प्रकार की पहल आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं सामाजिक सम्मान बढ़ाने में भी सहायक है।
उल्लेखनीय है कि बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के ब्ैत् सहयोग से विश्वास संस्थान द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इसी परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सक्षम कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद एवं उद्यमशील व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने और पहले से संचालित छोटे व्यवसायों को मजबूत बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया जाता है।
बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड और विश्वास संस्थान की यह दीर्घकालिक साझेदारी समुदाय के समग्र विकास, स्थानीय रोजगार के अवसरों के विस्तार, महिलाओं के आर्थिक सशक्ति करण और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के रायबरेली इकाई प्रमुख श्री सुनील कुमार कोठारी एवं विश्वास संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहे।
बिरला कार्पाेरेशन के सहयोग से उद्यम स्थापना के लिए उपकरण एवं सामग्री का वितरण कार्यक्रम
