(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली। एन टीपीसी ऊंचाहार में एमएस एमई सेल एवं संविदा एवं सा मग्री विभाग के सौजन्य से संविदाकार सम्मेलन का आयो जन किया गया। सम्मेलन में परियोजना से जुड़े 45 से अ धिक संविदाकारों ने सहभा गिता की।
परियोजना प्रमुख बिश्व मोहन सिंह ने संविदाकारों से संवाद करते हुए कहा कि एनटीपीसी की प्रगति में संविदाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने में संविदाकार महत्वपूर्ण सहभागी हैं।
सम्मेलन में विक्रेता विका स के तहत एमएसएमई के लिए उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं की जानकारी दी गई। संविदाकारों को ळमड पोर्टल के माध्यम से एनटीपी सी की खरीद प्रक्रिया में भाग लेने की प्रक्रिया, व्यावसायिक अवसरों तथा एमएसएमई के लिए उपलब्ध खरीद संबंधी लाभों से अवगत कराया गया।
मानव संसाधन विभाग के प्रमुख पंकज कुमार ने श्रम संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सं विदाकारों से श्रम संहिता और अनुबंध की शर्तों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संविदाकर्मियों की सुरक्षा, कल्याण और कार्यस् थल पर आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की। संविदा एवं सामग्री विभा गाध्यक्ष तिरुमला मुरली मोहन ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उप महाप्रबंधक रजनीश गोयल ने संचालन किया। सम्मेलन में संविदाकारों को एनटीपीसी के साथ व्यावसा यिक सहभागिता, एमएसएमई सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शी भागीदारी की जानकारी मिली।
एनटीपीसी ऊंचाहार में संविदाकार सम्मेलन, 45 से अधिक संविदाकार हुए शामिल
