(राममिलन शर्मा) लालगंज, रायबरेली। डाॅ0 विनय भदौरिया के गीतों में मिट्टी की खुशबू, किसान, मजदूर का दर्द और राष्ट्र प्रेम की एक साथ अनुभूति होती है। उक्त विचार राष्ट्र मंगल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं युवा कवि वाई पी सिंह ने डॉ विनय भदौरिया के एकल काव्यपाठ एवं अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। बताते चलें कि नगर के प्रतिष्ठित होटल महा वीर इन में बीते दिन राष्ट्रीय नवगीतकार डॉ विनय भदौरिया का एकल काव्यपाठ एवं अभि नंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कलम शक्ति ट्रस्ट, बैसवारा साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, सत्या ब्रदर्श, सनातन संस्कार फाउंडेशन भोजपुर साहित कई संस्थाओ ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार लालगंज पवन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप अधीक्षक लालगंज डाॅ0 अमल पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम में चित्र कूट से वरिष्ठ साहित्यकार श्री नारायण तिवारी,फतेहपुर से उमाकांत मिश्र ने भी सराहनीय काव्य पाठ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, डाॅ. महादेव सिंह, अरुण कुमार, सुरेश आचार्य, आशीष सिंह, राजेश सिंह, अवनेन्द्र, हरिनाम सिंह, शिवतोष संघर्षी, हैपी मिश्रा, डाॅ.शैलेश प्रताप सिंह, उदय बाजपेई, राघवेन्द्र सूर्यवंशी, उमेश सिंह, बीरेन्द्र मिश्र, बीरेन्द्र शुक्ल, राहुल वर्मा, मनीष जायसवाल एवं आनंद सिंह साहित सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
डाॅ0 विनय भदौरिया के गीतों में मिट्टी की खुशबू की अनुभूति होती है – वाई पी सिंह
