(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। मुख्य चिकि त्सा अधिकारी बलरामपुर डा. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगल वार को जिला संयुक्त चिकित् सालय बलरामपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरी जों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इमर्जें सी वार्ड, ईटीसी वार्ड तथा स्वाइन फ्लू वार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से स्वाइन फ्लू वार्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ- सफाई, आवश्यक संसाधनों तथा मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उपस्थित चिकित्सा अधिका रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि स्वाइन फ्लू से संबंधित मरीजों की जांच, उपचार एवं निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनि श्चित की जाएं। सीएमओ ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से चिकित् सकों द्वारा किए जा रहे उपचा र, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य व्यव स्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
डा. रस्तोगी ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राज कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमओ ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वाइन फ्लू वार्ड की व्यवस्थाएं परखी
