Breaking News

सरेनी में अपनी जनता पार्टी की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

(मनोज मौर्य) सरेनी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विधानसभा सरेनी में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। युवा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पाल ने पार्टी संगठन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। वरिष्ठ युवा नेता बृजपाल गौतम को विधानसभा अध्यक्ष, हाईकोर्ट लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बहादुर को विधानसभा प्रभारी, युवा नेता नरेंद्र पाल और वरिष्ठ साथी एहतिसामुद्दीन को विधान सभा उपाध्यक्ष तथा युवा नेता आशीष पाल को विधान सभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सैकड़ों कार्यक र्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। पदा धिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

ताजा खबरें