(सन्तोष उपाध्याय) सरोजनी नगर। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन बुधवार को परेशान हालत में लापता नाबालिग लड़की की माँ किरण देवी जो हनुमानपुरी की निवासी है। परिजनों द्वारा बहुत तालाश के बाद परेशान होकर थाना प्रभारी सरोजनी नगर को प्रार्थना पत्र दिया। दिए गए तहरीर में लड़की की माँ ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम 7 बजे मुंहबोली बुआ की शादी मे प्रेम कला शिव लाॅन अमौसी गई थी, जिसमें स्वयं लापता लड़की की माँ, उनकी बहन अंजली दुबे, भाई विक्की दुबे शादी शामिल रहें।
लापता लड़की के पिता कमलेश दुबे लखनऊ से बाहर नौकरी करते है। लापता नाबालिग लड़की की उम्र 12 वर्ष की है, जिसका नाम रोशनी दुबे है जो 7वी कक्षा सरोजनी नगर सोसाइटी स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ती है। लापता लड़की नीले रंग का कोट और सफेद जूता पहनी हुई है, उसका रंग गेहुआ है, जो कल बीती रात 1ः00 बजे से नहीं मिल रही है। परिजनों द्वारा बहुत ढूंढने के बाबजूद 07 वर्षीय लड़की नहीं मिली, तब जाकर पुलिस को सूचना दी। लापता लड़की की माँ ने निवेदन किया कि यदि किसी को हमारे लापता लड़की के बारे में सूचना मिले तो कृपया सरोजनीनगर थाना या अमौसी चैकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह 9503709721 के दिए गए मोबाइल पर संपर्क करें।
7 वर्षीय नाबालिग लड़की कल से लापता, पुलिस कर रही तालाश
