Breaking News

गिन्दनखेड़ा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

(सन्तोष उपाध्याय) सरोजनी नगर। लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के ग्राम गिन्दनखेड़ा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत ष्बहू-बेटी सम्मेलनष् का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा घरेलू एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि परिवार में संवाद की कमी के कारण घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या तथा मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए समय रहते परिवार एवं प्रशासन की सहायता लेना आवश्यक है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर ने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम के नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिद्वारी लाल ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 181, 1076, 112, 1930, 101, 102 एवं 108 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एंटी रोमियो टीम, पिंक बूथ, पिंक मोबाइल तथा मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्र णाली और इनके माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच जागरूक ता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में नादर गंज चैकी प्रभारी वीर बहादुर दुबे, मिशन शक्ति केंद्र टीम की प्रभारी पूजा यादव, एस आई साधना तथा मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं औ र युवतियों से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन सेवा ओं का उपयोग करने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला ओं एवं बेटियों ने भाग लिया और महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा सरकारी सहा यता योजनाओं से जुड़ी मह त्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

ताजा खबरें