Breaking News

गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल परिजनों से मिलवाया

(करण मूवाल)
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुश ल दिशा-निर्देशन में गुमशुदा बच्चों कि तलाश के लिए चला ये जा रहे विशेष अभियान आप रेशन मुशकान के तहत पुलिस चैकी दनौदा की टीम ने गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को शीघ्रता से तलाश कर सकु शल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप नि. कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.04.2026 को पुलिस चैकी दनौदा के ईचांर्ज स.उप.नि. सुरेश कुमार अपनी टीम सहित दनौदा क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल पर मौजूद थे। इसी दौरान टेली फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र वासी गांव सैथली के दो नाबालिग पुत्र अंकित तथा अरमान घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए स.उप.नि. सुरेश कुमार ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्र वाई करते हुए शिकायतकर्ता को साथ लेकर बच्चों की तला श शुरू कर आसपास के संभा वित स्थानों पर खोजबीन की गई। तलाश के दौरान दनौदा बाईपास के नजदीक दो बच्चे दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। शिकाय तकर्ता राजेन्द्र द्वारा पहचान किए जाने पर दोनों बच्चों ने अपना नाम अंकित व अरमान पुत्र राजेन्द्र निवासी सैथली बताया। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल एवं दुरुस्त हालत में बरामद कर उनके परिजनों के हवाले किया। परिजनों ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकालने पर जींद पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई दर्शाती है कि जींद पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय सजग और प्रतिबद्ध है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति, गुमशुदगी अथवा संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।