(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। भारत की जन गणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सर नीत कौर ब्रोका द्वारा सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में जन पद रायबरेली की समस्त तह सीलों एवं नगर पालिका परि षदों नगर पंचायतों में 3 दिव सीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े सम स्त अधिकारियों एवं कर्मचारि यों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायि त्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के नि र्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी संबंधित अधि कारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पार दर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित भरने, डिजिटल माध्यमोंध्पोर्टल के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने, संवेदनशील सूच नाओं के संकलन में सावधा नी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गणना कर्मी अपने -अपने क्षेत्रों का भौतिक सत् यापन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाएं और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि प्रशि क्षण कार्यक्रम के दौरान उप स्थिति शत-प्रतिशत सुनिश् िचत की जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त ज्ञान का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र में किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका अथवा समस्या की स् िथति में संबंधित उच्चाधिका रियों से तत्काल समन्वय स्था पित किया जाए।
इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबं धित सभी आवश्यक बिंदुओं- जैसे जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, प्रपत्रों का संधा रण, डिजिटल एंट्री, निगरानी व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन- पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाए गा, जिससे जनपद में जनग णना 2027 का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न कराया जा सके।
कार्यक्रम में अपर जिलाद्दि कारी अमृता सिंह, ज्वाइंट मजि स्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
डीएम ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
