Breaking News

ब्रह्मा कुमारीज का 5 दिवसीय गाडली फ्रूट क्योर शिविर शुरू, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

(करण मुवाल)
नरवाना में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित 5 दिवसीय गाडली फ्रूट क्योर स्वास्थ्य फलाहार शिविर का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यह शिविर 26 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब, टोहा ना व जिला जींद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभा रंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समा जसेवी रमेश आर्य, विशिष्ट अतिथि नरवाना क्लब के प्र धान सतीश मोदी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, पंजाब जोन प्रभारी बीके विजय भ्राता, मुख्य वक्ता बीके तिलकराज तथा टोहाना सेवा केंद्र प्रभारी बीके वंदना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर कुमारी साक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं बीके तिलकराज ने फलाहार पर आधारित प्रेर णादायक गीत के साथ मूविंग मेडिटेशन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अतिथियों ने अपने संबा द्दान में गाडली फ्रूट क्योर विधि की सराहना करते हुए कहा कि फलाहार अपनाकर व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है और स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से फास्ट फूड एवं हानिकारक आहार से दूर रहने का आह् वान किया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को फलाहार के लाभों के बारे में विस्तार से जा नकारी दी गई और उन्हें फल वितरित किए गए। साथ ही शुगर, आंखों की समस्याएं, घुट नों का दर्द, पथरी, चर्म रोग, बुखार, फैटी लीवर एवं बीपी जैसी बीमारियों में फलाहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
यह शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक जीवनशैली को अप नाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहाह्मा कुमारीज का 5 दिवसीय गाडली फ्रूट क्योर शिविर शुरू, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ