(राममिलन शर्मा)
हरचंदपुर रायबरेली। 179 हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल लोधी ने बिज ली विभाग की लापरवाही और स्मार्ट मीटरों से जुड़ी बढ़ती शिकायतों पर अब सियासी पारा चढ़ गया है।
क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिजली व्यवस्था की खामियों पर कड़ा रुख अपनाया और साफ संदेश दिया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में स्मार्ट मीटरों से जुड़े गंभीर मुद्दों बढ़े हुए बिज ली बिल, गलत और अनिय मित बिलिंग, तकनीकी खरा बियां और उपभोक्ताओं को हो रही अनावश्यक परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश् िचत किया जाए और जनता को राहत देने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा हरचंदपुर विधानसभा के सभी ब्लाकों में जर्जर बिजली तारों, बार- बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। विधायक ने साफ कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तुरंत अमल में लाई जाए। विधायक राहुल लोधी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द सुधार नहीं किया, तो इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाया जाए गा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कराई जा एगी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ बिजली का मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अधिकारों का सवाल है। हर हाल में जनता को न्याय और सुविधा दिलाना हमारी प्राथ मिकता है। ”अब देखना होगा कि विभाग इन सख्त निर्देशों के बाद कितनी तेजी से सुधार करता है, या फिर मामला विधानसभा तक गरमाता है।
बिजली व्यवस्था पर बड़ा एक्शन – विधायक राहुल लोधी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
