Breaking News

स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक कैमरे हो रहे समाहित

(बालेन्दु शर्मा दाधीच)
स्मार्टफोन के भीतर मौजू द कैमरों की क्षमता कुछ इस अंदाज में बढ़ रही है कि डिजिटल कैमरे बनाने वाली कंपनियाँ अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से मंथन करने में जुटी हैं। नोकिया लूमिया 1020 ने तो 41 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ धमाका ही मचा दिया था। स्मार्टफोन के कैमरे की यह क्षमता अविश्वसनीय सी थी। लेकिन बड़े काम की भी। खासकर फोटोग्राफी के शौकीनों, पेशेवरों और छात्रों के लिए। स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक कैमरा समाहित करने की होड़ जारी है। इसी की अगली कड़ी के रूप में सामने आए हैं दो कमाल के स्मार्टफोन जिनके कैमरे अच्छे से अच्छे पेशेवर कैमरों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं। ये हैं- सैमसंग एस4 जूम और सोनी एक्सपीरिया जैड1 स्मार्टफोन। इनके कैमरों में बिल्कुल उसी तरह के आप्टिकल जूम लेंस मौजूद हैं, जैसे डीएसएलआर कैमरों में होते हैं। अब तक स्मार्टफोन में इस तरह के कैमरे नहीं हुआ करते थे। इन दिनों सोनी एक्सपीरिया जैड1 की खूब चर्चा हो रही है। इसलिए नहीं कि इसमें 20.7 मेगा पिक्सल का दम दार कैमरा मौजूद है। बल्कि इसलिए कि इस फोन के साथ एक भारी- भरकम जूम लेंस बतौर एक्से सरी आता है। इस डिटैचेबल लेंस को स्मार्टफोन के साथ उसी तरह जोड़ा जा सकता है, जैसे प्रोफेशनल फोटोग्रा फरों के कैमरों के साथ। इस किस्म के डिटैचेबल कैमरे ने स्मार्टफोन कैमरों के लिए ढे़रों संभावनाएँ खोल दी हैं और उनकी क्षमता तथा कवरेज को बढ़ाना बहुत आसान हो गया है। एक्सपीरिया जैड1 के आने के बाद स्मार्टफोन और कैमरे के बीच बची-खुची दूरियाँ भी खत्म हो जाएंगी। सोनी एक्सपीरिया जैड1 का इमेज सेंसर काफी बड़ा है इसलिए इसमें वैसे ही फोटो ग्राफ बहुत अच्छे आते हैं। 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा उन चित्रों को शार्प बनाता है। लेकिन इसके साथ आने वाले डीएससी- क्यूएक्स100 अटैचेबल कैमरे की बात ही कुछ और है, जिसमें हाई जूम और एडवांस्ड सेंसर टेक्नालाजी, वन-टच इमेजिंग जैसी खासियतें मौजूद हैं। इस जूम लेंस की आप्टिकल जूम क्षमता 3.6एक्स है जो दूर से ही एकदम साफ और क्रिस्टल क्लियर फोटो तथा वीडियो लेने की सुविद्दा देता है। चाहें तो अपने चित्रों को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
सैमसंग एस4 जूम और सोनी एक्सपीरिया जैड1 स्मार्टफोन आने वाले दिनों की तरफ संकेत कर रहे हैं जब आपके छोटा सा स्मार्ट फोन इतना ताकवतर हो जाएगा कि किसी दूसरे गैजेट की जरूरत ही महसूस नहीं होगी।