वीर अहीर निर्माण सेना से अश्वनी यादव को बनाया गया प्रदेश सचिव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 3 Second

(आशीष शर्मा) पुरवा, उन्नाव। वीर अहीर निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी तेज बहादुर यादव ने यादव समाज को एकजुट करने व अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर संगठन का गठन किया था लगातार यादव समाज और पूरे भारत देश मे कम समय मे संगठन ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश यदुवंश वरुण आदित्या जी को जब से जिम्मेदारी मिली है। तब से उत्तर प्रदेश में संगठन बहुत बेहतरीन कार्य चल रहा है और लगातार उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार चल रहा है। वही प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश वरुण आदित्या के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी मैं प्रदेश सचिव छात्र प्रकोष्ठ के पद पर चण्डीगढ़ी, भदनाग, उन्नाव उत्तर प्रदेश निवासी तेज तर्रार समाजसेवी अश्वनी कुमार यादव को नामित किया गया है। प्रदेश सचिव छात्र बनाये जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी तेज बहादुर यादव जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश वरुण आदित्या, व प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ अंकित यादव, उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनीश यादव, युवा जिलाध्यक्ष उन्नाव मनोज यादव, छात्र जिलाध्यक्ष सत्यम यादव, अवधेश यादव, सुरेश यादव, आदि सदस्यों ने बधाई दी व प्रदेश अध्यक्ष जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Next Post

कार्यक्षेत्र […]
👉