विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वा धान प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 6 Second

(तौहीद अंसारी) प्रयाग- राज 24 अक्टूबर। विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वा धान में प्रयागराज के अलोपिन बाग स्थित बैकुंठ धाम आश्रम में प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन रविवार 24 अक्टूबर को किया गया जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष, ब्राह्मण बन्द्दुओं के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित हुए। विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने बताया की प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जनपदों से जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे एवं सम्मेलन के उपरान्त ब्राह्मण समाज में उच्च कार्य करने वाले ब्राह्मण बन्धुओं, शिक्षकों, समाज सेवियों एवं विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। श्री श्री 1008 श्री श्रीधराचार्य जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इं0 बी0 के0 पाण्डेय ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इं0 अजय प्रकाश पाण्डेय एवं प्रदेश महासचिव इं0 वाई0 पी0 तिवारी का अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी। राष्ट्रीय संरक्षक फूलचन्द्र दुबे जी ने माल्यार्पण कर नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।
प्रतिनिधि सम्मेलन में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक श्री अभय नारायण पांडेय, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा प्रदेश अध्यक्ष अमर त्रिपाठी, अशोक पाठक, मधुचकहा, विजय द्विवेदी, रामामणि पाण्डेय, शिव कुमार त्रिपाठी शिवा, राजेन्द्र तिवारी, सहित कई ब्राह्मण वक्ताओं ने अपने वक्तव्य दिए एवं ब्राह्मण समाज को जागरूक करने व समाज में ब्राह्मण एकता के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडे ने कहा की सनातन धर्म एवं संस्कृति को बचाने वाला ब्राह्मण ही है इतिहास गवाह है मुगलों ने आक्रमण करके हमारी संस्कृति तथा हमारी सनातन धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया लेकिन हमारे पूर्वजों ने उनका डटकर विरोध किया और सनातन धर्म एवं संस्कृति को बचाकर रखा आज हमें इस सनातन संस्कृति एवं द्दर्म को बचा कर आगे चलना है तथा आने वाली पीढ़ी को अपने सनातन धर्म के बारे में बताना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा की ऐसे ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे ब्राह्मणों में एकता स्थापित हो सके और हम सब मिलकर ब्राह्मणों की समस्याओं का समाधान कर सकें, इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण ना तो कमजोर था ना कमजोर है और न कमजोर रहेगा ब्राह्मण ने विश्व को बहुत कुछ दिया है ब्राह्मण ने समाज को ज्ञान दिया, शिक्षा दिया, संस्कृति संस्कार दिय,ा धर्म दिया, स्वच्छता दिया, लेकिन इसके बदले ब्राम्हण ने समाज से कुछ नहीं प्राप्त किया आज ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है। इस मौके पर विजय द्विवेदी ने कहा ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने का काम करता है लेकिन हमारा समाज आज खुद पीछे हो गया है और फिर से हम सबको एक होकर अपने समाज को आगे बढ़ाने का काम करना होगा।
आज के सम्मेलन एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता राहुल दुबे, विजय श्याम तिवारी, हिमान्शु मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, सुधीर द्विवेदी, उमाशंकर शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी, विजयानन्द, अरविंद तिवारी, जगदीश मिश्रा, तीर्थराज पांडे, लवकेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, केशव पांडे, आलोक पांडे, राजन पांडे, नितिन पांडे, विपिन पांडे, अभिषेक पांडे, सुनील तिवारी, रमेश चोटी पार्षद, मनोज त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, राम शंकर दुबे, रिचा चैबे, आदर्श शुक्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य एवं ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहे।

Next Post

समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव के अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित

(प्रदीप […]
👉