युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 56 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। मिश्रिख की पावन भूमि सम्पूर्ण संसार का केंद्र बिंदु नैमिष मिश्रिख प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल का भव्य स्वागत भाजपा मण्डल अध्यक्ष मिश्रि ख देहात भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मिश्रिख मे सीएचसी के पास पहुंचे। जहां पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल का काफिला आते ही जोरदार नारेबाजी कर उन्हें फूल माला पहनाई गई। इस मौके पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष कश्यप भैया,भाजपा मंडल अध्यक्ष मिश्रिख देहात भास्कर मिश्र, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, प्रलेखन विभाग जिला सह संयोजक मनोज पाण्डे, नगर पालिका सभासद कमलाकांत मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित शुक्ला, युवा मोर्चा के आलोक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला मंत्री जितेंद्र गुप्ता, मंडल महामंत्री अभि षेक शुक्ल, युवा मोर्चा अनुराग तिवारी, सोशल मीडिया मंडल संयोजक लावकुश, सोशल मीडिया सह संयोजक जय प्रकाश कश्यप, दिवाकर, ज्ञानेंद्र, रितेश, आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

न्याय को लेकर दर दर भटक रहा मृतक बेटी का पिता, नही हो रही कार्यवाही

हरदोई। […]
👉