नवांगतुक जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी का स्वागत करते शिवम तोमर इटौरा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 42 Second

(मोनू शर्मा) अकबरपुर इटौरा जालौन। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री शिवम तोमर इटौरा ने अपने साथियों के साथ नवांगतुक जिलाध्यक्ष भाजयुमो जालौन के प्रथम आगमन पर फूल माला पहना कर आटा स्टेण्ड पर भव्य स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष की ताजपोशी पर डालते है नजर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सजग है पार्टी तेजी से संगठन विस्तार में जुटी है इसी कड़ी में युवाओं के बीच लोकप्रिय चहरा और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा का इनाम लकी त्रिपाठी को मिला। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जैसे ही लखनऊ से लिस्ट जारी की और जालौन जिले से लकी त्रिपाठी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाया गया उनके समर्थक झूम उठे और एक दूसरे का मुंह मीठा भी होने लगा साथ ही आतिश बाजी भी शुरू हो गई बताया जाता है कि लकी त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह के खसम खास है जिलाध्यक्ष भाजपा जालौन के भी बेहद करीबी माने जाते हैं तथा युवाओं में लोकप्रिय है और उनमें अच्छी खासी पकड़ भी रखते हैं साथ ही पार्टी ने ब्राम्हण कार्ड भी खेला है जिस तरह से विपक्ष सरकार पर ब्राम्हण विरोधी होने का आरोप लगाता है कि ब्राम्हणो की सरकार में सुनी नही जाती तथा उनका सरकार व संगठन में कोई स्थान नही है इस केवायस को भी दूर करने की कोशिश की गई है हालांकि लकी त्रिपाठी की ताजपोशी से एक मैसेज दिया गया है कि विपक्ष के आरोप निराधार है और भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकाश के मार्ग पर पर अडिग है यह मैसेज देने की कोशिश की गई है लकी त्रिपाठी का युवाओ में क्रेज अच्छा खासा है और आने वाले चुनाव में लकी त्रिपाठी की भूमिका भी अहम हो सकती है वेदाग छवि नया ब्राम्हण चहरा सायद ब्राम्हणों को भाजपा की और आकर्षित करने में कामयाब रहे लेकिन भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अब अग्निपरीक्षा होने वाली है जो भरोसा पार्टी ने जताया है उसमें त्रिपाठी पास होते हैं या फेल यह तो वक्त बतायेगा इस सम्बंध में भाजयुमो महामंत्री शिवम तोमर ने बताया कि लकी भईया हमारे नेता हैं उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जालौन नए आयाम लिखेगा निश्चित ही लकी भईया के नेतृत्व में युवा मोर्चा जालौन प्रदेश में प्रथम रहेगा और विधानसभा के चुनाव में योगी पार्ट2 प्रचण्ड बहुत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बना रहा है इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहा।

Next Post

क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयोत्सव समारोह का किया गया आयोजन

(धर्मेन्द्र […]
👉