सरोजनीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 37 Second

(अकील अहमद) लखनऊ। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अभियान में वांछित अभियुक्तों व अपराधियों की धड़ पकड़ के क्रम में ख्याति गर्ग पुलिस उपायुक्त (मध्य) चिरंजीवी नाथ सिन्हा अपर पुलिस आयुक्त (मध्य)के निर्देशन में स्वतंत्र कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कृणा नगर व पुलिस आयुक्त मध्य की सर्विलांस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्राचीन अष्टधातु की बेशकीमती पीले रंग की भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति सहित सर्विस लेन वाले रास्ते से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले रोड पर समय करीब 10. 10 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक आदद प्राचीन अष्ट धातु की भगवान श्रीश्रीकृष्ण की पीले रंग की धातु की मूर्ति बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई उक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 411/2021 /
द्दाारा 41, 411, 413, 34 भादवी व 3525 पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति अधि0 1972 पंजीकृकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पीर अली पुत्र रज्जाक अली और राज अली निवासी ग्राम पलारी थाना नरैनी बंदा, रफीक खा पुत्र बाबू खा निवासी बटरा, थाना गौरिहार जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, लाला उर्फ मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मैठा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक महेश पाठक, उप निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक अरुण प्रताप सरोज, उपनिरीक्षक आयन उद्दीन क्राइम टीम, हेड कांस्टेबल इंद्रदेव उपाध्याय क्राइम टीम, हेड कांस्टेबल मकसूद आलम, कान्स्टेबल विशाल सिंह, कान्स्टेबल मेहताब अहमद, प्रदीप कुमार यादव थाना सरोजनी नगर को सफलता मिली।

Next Post

बीजेपी कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पण के बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा

(हरी […]
👉