डा. राजेश्वर सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 15 Second

(शकील अहमद)
लखनऊ। भाजपा के नवनिर्वाचित सरोजनीनगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह का गुरुवार को सालेह नगर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर किसानों ने विधायक डा. राजेश्वर सिंह व उनके साथ मौजूद भाजपा वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी को पगड़ी पहनाने के अलावा हल व तलवार भेंट की। कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और देश व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार इनके हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस दौरान विधायक ने खुद को किसान परिवार का बताते हुए किसानों के हर दुख-सुख में हमेशा साथ रहने का संकल्प भी लिया। विधायक डा. सिंह ने सरोजनी नगर को देश की सर्वोत्तम विधानसभा बनाने का प्रयास करने की बात कहते हुए कहा क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। इससे पहले विधायक डा. राजेश्वर सिंह का बंथरा के हरौनी में सई नदी तट पर स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लड्डुओं से तौल कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चैहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, पूर्व सांसद रीना चैधरी, इं. शिवकुमार सिंह चैहान, पूर्व जिपंस प्रमोद गौतम व विनय दीक्षित, सहित तमाम भाजपाई व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक संपन्न

(प्रेम […]
👉