बारह वर्ष की आयु में उमराई यादव ने थामा था तिरंगा -इं. वीरेन्द्र यादव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 23 Second

(मनोज मौर्य) रायबरेली। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उमराई यादव की 40वीं पुण्य तिथि सपा कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि उमराई यादव 12 वर्ष की आयु में श्रीमती इंदिरा गांधी के साथ वानर सेना में शामिल होकर सत्याग्रह किया और जेल यात्रा प्रारम्भ की। वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एल. पाल ने कहा कि उमराई यादव के पिता महावीर यादव 7 जनवरी 1921 को मुंशीगंज गोलीकांड में घायल हुए थे।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि 6 जनवरी 1921 को उमराई यादव के ससुर, सास व 9 वर्षीय पति ब्रिटिश हुकूमत से बगावत करने में जेल गये। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी मो0 इलियास ने कहा कि हमने अपने अध्यक्षीयकाल में उनके नाम पर इन्दिरा नगर की सड़क का नामकरण किया था, आवश्यकता है कि उनकी स्मृति में बड़ा काम किया जाय। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मिश्रा ने कहा कि आज समय आ गया है कि काले अंग्रेजों के खिलाफ बगावत हो। वरिष्ठ अािवक्ता सतीश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है, इसके विरूद्ध आन्दोलन किया जाये। ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उमराई यादव के ज्येष्ठ पुत्र रामनरेश यादव जू0हा0 शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। दूसरे पुत्र राम बहादुर यादव आई.टी.आई. के कर्मचार संघ के नेता थे। ज्येष्ठ पुत्री राजकुमारी यादव ग्रहणी हैं, किसी ने कभी कोई सरकारी लाभ नहीं लिया। इस अवसर पर महामन्त्री अरशद खान, व्यापार सभा के जिला महामंत्री शत्रुघ्न पटेल, उपाध्यक्ष सुशील मौर्य, राजेन्द्र प्रताप यादव, मो0 शमशाद, रामे यादव, शुभम कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, पारूल बाजपेयी, ज्योति यादव, शशि यादव, धर्मेन्द्र यादव दरिया बादी, मनोज कुमार सिंह, आर.पी. सिंह यादव, डी.एन. पाल, सौरभ यादव, एम.आई. जावेद, संजय पासी, श्रवण कुमार चैधरी, अशोक चैधरी, अतुल यादव, विनोद यादव, कैलाश बख्श सिंह, उमानाथ पाल, अनुज पासी, रंजीत यादव, देवतादीन यादव आदि लोगों ने उमराई यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उमराई यादव के कनिष्ठ पुत्र ओ.पी. यादव ने किया।

Next Post

सीडीओ ने नवनिर्मित ईवीएम गोदाम व बंैक आफ बड़ौदा के एटीएम का किया लोकार्पण

(मो0 […]
👉