चैहान गुट ने होलिका दहन के दिन 148वें लावारिश शव का करवाया दाह संस्कार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 17 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। देश के साथ रायबरेली में जहां होलिका दहन की लोग तैयारी कर रहे थे तभी आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट अप नी टीम के साथ जिला अस्प ताल में मिली एक लावारिस महिला के शव का पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस् कार करवा रहा था।
आपको बता दें कि जनपद रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट विगत 3 वर्षों से अधिक समय से जनपद में मिलने वाले लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है। जनपद रायबरेली में अब तक चैहान गुट ने 148 लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस् कार करवा चुका है और साथ ही तेरहवीं संस्कार भी कर वाया जाता है। बीते कुछ दिन पहले नगर क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल रायबरेली से एक अज्ञात महिला का शव मिली, जिसको लेकर संबंद्दित थाने की पुलिस ने उनके परि जनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु आल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान से संपर्क किया।
इसके बाद आवश्यक कार्य वाही और पोस्टमार्टम के बाद लावारिश शव को शहर के शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कांस्टेबल दिलीप कुमार, पी एन ओ 112200653 व महिला कांस्टेबल ईशा सोनकर, पी एनो 182630965 थाना मिल एरिया रायबरेली की मौजूदगी में सम्मान के साथ करवाया गया। आपको बता दें कि आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट विगत 3 वर्षों से अधिक समय से जनपद में मिलने वाली लावारिस लाशों का निशुल्क रूप से अंतिम संस्कार करवाता है।
लावारिश लाश पुरुष की हो या महिला की, हिंदू की हो या मुसलमान की उसको उसी के धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है चैहान गुट।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान के साथ जिलाध्यक्ष मो. उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, जिला इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला संरक्षक राजेंद्र वर्मा, राजू सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

E-PAPER 18 MARCH 2025

CLICK […]
👉
preload imagepreload image