आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापार मंडल ने किया धरना प्रदर्शन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 40 Second

(राम मिलन शर्मा) लालगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर आन लाइन ट्रेडिंग के खिलाफ उत्तर प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्या लयों पर हुए धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन लालगंज तह सील परिसर में नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन द्वारा उप जिलाधिकारी लालगंज तह सीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह को सौंपा।
नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग से भारत के व्यापारियों उनके करोड़ों कर्मचारियों के परिवार के सदस्य मिलाकर 70 करोड़ लोगों का जीवन बर्बाद कर हो रहा है हमारा व्यापारी आनलाइन ट्रेडिंग किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि व्यापार मंडल कार्यालय से 150 मोटर साइकिलो मैं सवार होकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर के विभिन्न मार्गो से होकर जैसे गुरबक्श गंज चैराहा गांधी चैराहा बेहटा चैराहा चिकमंडी सराफा मंडी होते हुए लालगंज तहसील में धरना दिया।
नगर महामंत्री संगठन शिवम गुप्ता ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ 23 जुलाई को हाथरस में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संगठन के संरक्षक रवि मुरारका ने बताया कि व्यापार मंडल अपने खुदरा व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का जीवन बचा ने के लिए कड़े से कड़ा और बड़े से बड़ा संघर्ष करने के लिए तैयार हैं आनलाइन ट्रे डिंग को किसी हालत में व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा।
उपस्थित संरक्षक रमेश शुक्ला रामबाबू सोनी जिला महामंत्री अप्पू शर्मा प्रतीक शर्मा रौनक भदौरिया महेश सोनी विनय गुप्ता पीयूष गुप्ता महारानी गंज अध्यक्ष अनिल सिंह पुष्कर गुप्ता सुमित विश्वकर्मा हंसराज विश्वकर्मा सचिन वृंदावन अमित विश्व कर्मा अंकुर गुप्ता मंडी समिति अध्यक्ष सुरेश सोनकर श्रवण कुमार मौर्या रामबाबू सोनकर पारूल शुक्ला मयंक त्रिवेदी मोहम्मद रिजवान बाबा रहम अली शीतला प्रसाद बाबा फल सभासद राजेश गब्बर शीलू त्रिवेदी कैलाश चंद गुप्ता कैलाश चंद केसरवानी आशु तिवारी नीरज गुप्ता अर्पित गुप्ता विनय शर्मा अमित गुप्ता विनय तिवारी विशाल गुप्ता छविनाथ सोनी दीपक अवस्थी मोहम्मद अज्जू आदि सैक ड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

रेलवे स्टेशन बना अखाड़ा दो गुटों में जमकर हुई मारपीट मूकदर्शक बनी रही जीआरपी पुलिस

(मनोज […]
👉