संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता – इं. वीरेन्द्र यादव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 27 Second

सपा जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न। बूथ कमेटी बनाने व मतादाता सूची में नाम बढ़ाने पर चर्चा।
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की नवगठित जिला का र्यकारिणी की पहली बैठक सुपर मार्केट कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। कार्यकर्ता ओं के संघर्ष व मेहनत का नतीजा 2022 में जनपद को मिला है। आगामी लोक सभा चुनाव-2024 में कार्यकर्ताओं के बल पर सपा का परचम लहरायेगा। बछरावाँ विधायक श्याम सुन्दर भारती ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी बनाने व उसकी मानेटरिंग करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी. पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार साम्प्रदायि कता का जहर घोल रही है, देशहित में इन्हें हटाना आव श्यक है। सेन्ट्रल बार एसोसि एशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने जिले की कानून व्यवस्था को बदतर बताया। उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी ने कहा कि मतदाता सूची बना ने का काम हो रहा है। नये सदस्य बनाने हेतु बी.एल.ओ. से सम्पर्क किया जाए। वरिष्ठ नेता मुकेश रस्तोगी ने कहा कि जन समस्याओं को सूची बद्ध कर उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क किया जाये। बैठक का संचालन अरशद खान ने किया। बैठक में मिश्रीलाल चैधरी, धनीराम मौर्य, जेपी यादव, अशरफ मेवाती, वीरेन्द्र बहादुर, अरूण प्रताप, डा0 हर्षवर्धन द्विवेदी, हसीन अहमद, श्रवण चैधरी, रज्जू खान, बुधेन्द्र बहादुर सिंह, राम बरन लोधी, प्रमोद चैधरी, अविनाश यादव, सुरजीत सिंह, शिवबरन यादव, रमेश मौर्य, रवीन्द्र सिंह, शिवदुलारी, चन्द्रकली भारती, एम.आई. जावेद, नरेन्द्र सिंह, सुरेश चैधरी, रामनेवाज यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र धाकड़, अवतार सिंह मोंगा आदि ने सम्बोधितत किया। इस अवसर पर रंजीत यादव, अमित यादव, शिवनरायन सो नकर, जगदीश कमाल, विना यक सोनकर, रेहान अहमद, रामनरेश गौड़, विकास चन्द्र विश्वकर्मा, नैय्यर इस्लाम, आशीष प्रजापति, अमरेन्द्र यादव, सौरभ यादव, छविनाथ यादव, जगतपाल, सुरेन्द्र यादव, पुत्तन सिंह, अमित यादव, महमूदुल हसन, मो0 सईद, शकील मंसूरी, ज्ञान प्रकाश पासी, लक्ष्मीशंकर यादव, धर्मेन्द्र यादव, संदीप कुमार शुक्ला, अनिल सविता, राम खेलावन प्रजापति, राममनोहर दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 27 JUNE 2023

CLICK […]
👉