Meghalaya में केंद्रीय योजनाओं का लाभ कुछ ही परिवारों को मिला : हिमंत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 26 Second

Feb 19, 2023
शर्मा ने महेंद्रगंज, रोंगजेंग, मेंदीपाथर और खरकुट्टा में कई रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि सभी लाभ मेघालय के लोगों तक पहुंचें।

तुरा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि मेघालय में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से कुछ ही परिवारों को फायदा हुआ है। शर्मा ने महेंद्रगंज, रोंगजेंग, मेंदीपाथर और खरकुट्टा में कई रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि सभी लाभ मेघालय के लोगों तक पहुंचें।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री-आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का फायदा मेघालय में कुछ ही परिवारों को मिला है।’’ शर्मा ने असम में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मेघालय में भी इसी तरह का लाभ दिया जायेगा।

Next Post

BJP ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई

Feb […]
👉