आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के राजभाषा विभाग की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 57 Second

(राम मिलन शर्मा)
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के राजभाषा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस से पूर्व भव्य देश भक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
बताते चलें की बीते 24 जनवरी को सरस्वती आडोटोरियम में शाम 6 बजे से काव्य संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश के नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया।
सर्वप्रथम महा प्रबंधक शमशेर सिंह कलसी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात श्री कलसी के कर कमलों से राजभाषा विभाग की प्रगति पत्रिका का सफल विमोचन किया गया। तत्पश्चात राजभाषा अधिकारी संजय निगम व मुख्य राजभाषा अधिकारी सुरेश कुमार सैनी ने कवियों को मंच पर आमंत्रित किया तो महाप्रबंधक ने सभी कवियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मान किया। जिसके बाद कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि अमित अनपढ़, कवयित्री सानिया सिंह, गीतकार सुनील सरगम, कवि शिवतोष संघर्षी, नरेंद्र अग्रवाल, विवेकानंद व्यास ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डा0 विनय भदौरिया ने की तथा संचालन वाई.पी.सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जीएम श्री कलसी ने खुशी व्यक्त की और राजभाषा अधिकारी श्री निगम ने कवियों व महाप्रबंधक सहित आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद ने मतदाता दिवस की दिलाई शपथ

(राममिलन […]
👉