दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संस्थापक व संपादक को महाराष्ट्र गौरव अवार्ड से किया गया सम्मानित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 5 Second

(अंकित पाल) मुंबई। चैदह वर्ष पूर्व अमरदीप दैनिक की शुरूवात की गई थी, मुंबई के कांदिवली स्थिति राघूलीला लीला माल के सेठिया बैंक्वेट में मनाया गया अखबार का 14वां वर्धापन दिन। आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रामकुमार पाल जी की सहायता से महाराष्ट्र भर से चुने गए 100 से अधिक समाज सेवी, व्यापारी, पुलिस कर्मी, वकील, संपादक, पत्र कार, डाक्टर, फिल्म एवं संगीत क्षेत्र से जुड़ी व्यक्ति विशेष को महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिल्म, टेलीविजन से जुड़ी हस्तियां, डाक्टर्स इंजीनियर, कला जगत, संपादन, पत्रकारिता, न्यायिक व्यस्था से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री रामकुमार पाल जी एवं पुनीत ईसार जी द्वारा निर्मित नाटक रामायण का पूर्व दर्शन उपस्थित मेहमानांे के सामने प्रस्तुत किया गया। संपादन क्षेत्र में अपने निरपक्ष संपादन एवं पत्रकारिता के लिए दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संस्थापक संपादक जनाब दिलशाद एस. खान साहेब को महाराष्ट्र गौरव अवार्ड श्री पुनीत इस्सर जी, संगीतकार श्री दिलीप सेन जी एवं श्री अभिजीत राणे जी के हाथों से दिया गया। दिलशाद एस. खान साहेब के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ उत्तर मुंबई गुजराती विभाग के संयोजक एवं तारा माँ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री धर्मेश जोशी को उनके महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय दुबे जी को अपने नारी शिक्षा के कार्यों के लिए, नारी सम्मान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी ठाकुर जी, पी. वी लीगल के एडवोकेट श्रीमती स्वाति पंड्या जी को विवाहों के विलय को बचाने के लिए और तुलसी आर्ट गैलरी के संचालक श्री यश जोशी जी को अपने राज्य राजस्थान की पौराणिक कला को घर-घर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Next Post

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएससी अधीक्षक की चाक-चैबंद व्यवस्था से प्रसन्न होकर किया सम्मानित

(प्रेम […]
👉