मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कुशलक्षेम कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रायबरेली की जनता का लिया हाल चाल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 18 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि- विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कुशलक्षेम कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रायबरेली में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। जनता ने मंत्री जी का उनके बीच आकर उनका हाल चाल लेने हेतु उन्हें द्दन्यवाद दिया।
मंत्री जी द्वारा आज कुशलक्षेम कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह से शाम तक जनपद रायबरेली के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के तरुखा बाजार तेरुखा, नरपजगंज भीरा गोविंदपुर, कुडवल चैराहा, वरस, एहार, खरगपुर सौताना, लोदीपुर उतरवा आदि ग्राम सभाओं में जाकर वहां के लोगो से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री जी ने भ्रमण के दौरान किसानों के बीच गए और उनके द्वारा लगाई जा फसलों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से फसलों के बीज से लेकर कटाई तक कार्यो में किसी प्रकार की समस्या तो नही आ रही है इसके बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। किसानों के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार के अनुदान दे रही है। उन्होंने किसानों को औद्यानिक खेती करने की सलाह दी। उन्होंने औद्यानिक खेती के फायदों के बारे में विस्तार से किसानो को बताया।

Next Post

वार्डों का मनमानी तरीके से गठन, जनमानस में आक्रोश

(विनीत […]
👉