बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 6 Second

(मो मुर्तजा कुरैशी)
महराजगंज रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ब्लाक सभागार में की बैठक। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति और संगठन को कैसे आगे बढ़ाना है इसके विषय में हुई चर्चा। सबसे पहले डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर बूथ कैसे मजबूत हो इसके विषय में चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा के द्वारा की गई आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर हर कार्यकर्ता से कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और बूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो इसके लिए अभी से कमर कस लेनी है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में बहुत दिन नहीं बचे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री शरद सिंह जिला उपाध्यक्ष जन्मे जय सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, महिला जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, सरोज गौतम, अवधेश मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ला, सत्य प्रकाश वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, महावीर, वंदना सिंह, शत्रुघ्न लोधी, विनोद त्यागी, विकास लोधी, वीरेंद्र अवस्थी, राम बक्स सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

बोर्ड परीक्षा निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

(संदीप […]
👉