उप-जिलाधिकारी नूपुर गोयल द्वारा रात्रि चैपाल आयोजित कर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 10 Second

(प्रेम वर्मा) उन्नाव। सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जन समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी में सुधार हेतु ’’प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत गत रात तहसील सदर के ग्राम पंचायत घौंघी रौतापुर में उप जिलाधिकारी नूपुर गोयल द्वारा रात्रि चैपाल आयोजित कर लोगो की समस्याएं सुनीं गयीं।
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रशासनिक अधिकारीगण स्वयं गाॅवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा मौके पर ही ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण करायें। रात्रि चैपाल में ग्रामीणों ने आवास, साफ- सफाई, जल निकासी, पानी, जमीन के पट्टे, राशन वितरण, पेंशन, विद्युत, भूमि-विवाद, चकरोड आदि समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिनका अनुश्रवण करते हुए उप जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये कि समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि अब इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रांे में शीतकालीन चैपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। रात्रि चैपाल में तहसीलदार सदर विराग करवरिया, नायब तहसीलदार तनवीर हसन, खण्ड विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

शिक्षक अनुदेशक विवाद ने पकड़ा तूल अभिभावकों ने विद्यालय में किया प्रदर्शन

(मनोज […]
👉