युवक की हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 8 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले रुपए के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या करके शव पेड़ पर लटकाए जाने के मामले में पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना में दो अन्य आरोपित फरार चल रहे हैं।
गौरतलब है कि चार दिन पहले क्षेत्र के गांव पूरे महाराज मजरे कंदरावा निवासी देशराज का शव गंगा गढ़ गांव के पास बाग में पेड़ पर लटकता हुआ मिला था। मामले में मृतक की मां ने प्रभुदेई ने महेश बक्स का पुरवा निवासी छुटकू, बड़कू, लाल पुती और जहाजी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने सोमवार को जहाजी और छोटकू को गिरफ्तार किया है। जबकि लाल पुती और बड़कू अभी फरार चल रहा है।

Next Post

पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन लोगों को किया गिरफ्तार

(मनोज […]
👉