जयपुर में नड्डा ने की ‘जन आक्रोश यात्रा’ की शुरुआत, बोले- जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है कांग्रेस

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 47 Second
Dec 01, 2022
नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की भूमि त्याग और तपस्या, शौर्य और बलिदान के लिए पहचानी जाने वाली भूमि है। मैं इस भूमि को नमन करता हूं और आशा करता हूं कि जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान पहुंचे हैं। जयपुर में उन्होंने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के तहत 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुँचाया जाएगा। मैं इस यात्रा के लिए राजस्थान भाजपा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से, जब चीन लड़खड़ा रहा है, अमेरिका ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है, यूरोप की हालत सही नहीं है… ऐसे हालातों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ‘जन आक्रोश यात्रा’ का उद्देश्य राज्य सरकार को उसकी चौथी वर्षगांठ पर घेरना है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की भूमि त्याग और तपस्या, शौर्य और बलिदान के लिए पहचानी जाने वाली भूमि है। मैं इस भूमि को नमन करता हूं और आशा करता हूं कि जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई नेता भामाशाह स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दे तो इसको किताब बदलना नहीं जिल्द बदलना कहते हैं। अन्नपूर्णा योजना को बदल कर इंदिरा रसोई जब तक नहीं किया तब तक इनको चैन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की नई छलांग लगा रहा है और राजस्थान के विकास में भी केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भाजपा अद्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान का विकास ना हो, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हो कि आपकी बहनें सुरक्षित रहें, यहां रोजगार के अवसर बनें… अगर आप चाहते हैं कि राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटें, बिजली के दाम घटें तो इस सरकार को गद्दी से हटाना ही होगा। राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा है। इससे पहले नड्डा जयपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुन राम मेघवाल, सीपी जोशी, राज्यवर्धन राठौर, दीया कुमारी समेत पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया।

Next Post

अब उत्तराखंड में कोई धर्मान्तरण नहीं करा पाएगा, पकड़े जाने पर होगी 10 साल तक की सजा', CM धामी का ऐलान

 Dec […]
👉