समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम -डा. ईशान्या राज

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 29 Second

(अशफी खान) प्रयागराज। शहर के जानी मानी मनोरोग वैज्ञानिक डा. ईशान्या राज एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रयागराज शहर की एक ऐसी महिला जिसने ना सिर्फ कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों की हर संभव मदद की बल्कि किसी भी आपदा जैसे बाढ़ डेंगू जैसी महामारी में एक रोल माडल बन कर लोगों की मदद की। ईशन्या राज ने अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम से लोगों का दिल जीता है और आज तक लोगों की प्रेरणा बनी रहती हैं।
क्या कहती हैं -डा0 ईशन्या राज ने कहा कि घर एवं समाज, दोनों के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएं पूरे समाज को सही राह दिखा सकती हैं। महिलाओं को सकारात्मक कार्यो के लिए आजादी मिलनी चाहिए। उनकी शिक्षा में भी किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इशान्या राज ने कहा कि सिर्फ महिलाओं की बदौलत ही समाज का विकास नहीं हो सकता। महिला-पुरुष साथ चलें तो सारे कार्य आसानी से हो जायेंगे। समाज के साथ- साथ देश का विकास होगा।

Next Post

पराली प्रबंधन को लेकर ग्राम पंचायत ओसाह में हुई खुली बैठक

(राम […]
👉