शारदा नदी के डेबर घाट पर बनने जा रहे पुल से लोगों में खुशी का माहौल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 6 Second

(पुष्कर सिंह) तंबौर (सीतापुर) शारदा नदी के डेबर घाट पर बनने जा रहा पुल खीरी व सीतापुर जनपद की लाइफलाइन साबित होगा। लगभग 1750 मीटर के इस प्रस्तावित पुल के दोनों ओर संपर्क सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे लखीमपुर से वाया तंबौर लखनऊ व बहराइच जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री की विकास की गंगा बहाने की योजना को इससे गति मिलेगी। यह बातें प्रदेश लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को क्षेत्र की शारदा नदी पर प्रस्तावित डेबर पुल के किनारे का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकार वार्ता में कहीं। लहरपुर तंबौर मार्ग पर लगभग दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण शुरू होने के सवाल को टाल गए। क्षेत्र के अकबरपुर गाँव के किनारे से होकर नदी के उसपार को जनपद खीरी से जोड़ने वाले इस पुल के निरीक्षण के दौरान राज्य सेतु निगम द्वारा पांडाल लगाया गया था जिसमें उन्होंने लोकनिर्माण व राज्य सेतु निगम के तमाम अधिकारियों के साथ बैठकर पुल का नक्शा देखकर अधिकारियों से परामर्श करते हुए काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से दोनों जिलों के तमाम गांवों के लगभग 5 लाख लोग लाभ उठाएंगे। लोकनिर्माण मंत्री के इस भ्रमण व निरीक्षण से लोगों में आशा की किरण जगी है क्योंकि इसके बनने के बाद क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों के साथ लोकनिर्माण व राज्य सेतु निगम के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व लोकनिर्माण मन्त्री जितिन प्रसाद कस्बे के कृष्णपाल सिंह महा- विद्यालय पहुंचे जहाँ 1 जनवरी को सांसद सीतापुर राजेश वर्मा की माता के हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सहानुभूति जताई। इस मौके पर विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, पूर्व प्रमुख अनुपम वर्मा, जयकुमार वर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कस्बा पहुंचने पर रेउसा तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें धौरहरा क्षेत्र के सैकड़ों उनके समर्थक मौजूद थे।

Next Post

चोरी गए माल व अवैध शस्त्र सहित वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

(नीरज […]
👉