2 महिलाओं का एंबुलेंस में कराया गया सुरक्षित प्रसव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 51 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। रोहनिया ब्लाक क्षेत्र के रायपुर की रहने वाली एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों द्वारा उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। गांव रायपुर निवासी रूपा प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। तभी परिजनों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस पर आशा संगीता और ईएमटी प्रदीप कुमार पायलट अजय सिंह की मदद से गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी तरह गंगागढ़ निवासी निवासी हजारीलाल पत्नी सीता को एंबुलेंस से प्रसव के लिए सीएससी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी तो पायलट राजेश कुमार ने समझदारी दिखाते हुए कंदरावा के निकट रास्ते में गाड़ी रोक कर ईएमटी दीपक कुमार आशा बहू कुसुमावती के सहयोग से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया इसके बाद अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Next Post

66वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

(रवि […]
👉