राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीतापुर द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति की मांग

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 14 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर के द्वारा पदोन्नति की मांग करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि हमारी प्रमुख मांग है कि जनपद में विगत कई वर्षों से जो शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हुई है वह प्रक्रिया शुरू की जाय। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी यह कहां गया है के 30 सितंबर 2022 तक पदोन्नति की जाए। विद्यालय समय बाद बैठकों के समय में परिवर्तन तथा 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सहायक लेखाकार व कंप्यूटर आपरेटर का स्थानांतरण महानिदेशक महोदय द्वारा निर्गत पत्र के सापेक्ष किये जाने की मांग प्रमुखता से की गई। ज्ञापन प्रक्रिया की समस्त कार्यवाही लखनऊ के मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पूर्ण की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा, महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता, मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह, जिला मंत्री संजीव रावत, कोषाध्यक्ष इंद्रसेन गौतम, संयुक्त महामंत्री राजकुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, रामपुर मथुरा ब्लाक अध्यक्ष विनायक मिश्रा, लहरपुर महामंत्री अजय मिश्रा कसमंडा महामंत्री गिरजेश मिश्रा सहित काफी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

(पुष्कर […]
👉